Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Apr 2023 10:45 am IST


दिल का आईना हैं आंखें , खूबसूरत और तेज बनाने के लिए करें ये काम...


कहते हैं आंखें दिल का आईना होती हैं। चेहरे के खूबसूरती को बनाए रखने में आंखों का बहुत बड़ा हाथ होता है। लेकिन यही आंखें अगर कमजोर या थकी हुई सी नजर आए तो चेहरे का नूर भी कम होने लगता है। अगर आप भी अपने चेहरे का नूर और आंखों को खूबसूरत और तेज बनाए रखना चाहते हैं तो अपने रूटिन में शामिल करें ये 3 योगासन।  

सर्वांगासन- सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर शवासन में लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को जांघों की बगल में तथा हथेलियों को जमीन पर रखते हुए पैरों को घुटनों से मोडकर ऊपर और पीठ को कंधों तक उठाएं। दोनों हाथ कमर के नीचे रखकर शरीर के उठे हुए भाग को सहारा देते हुए ठुड्डी को छाती से लगाए रखें। ऐसा करते हुए लगातार सांस लेते रहें। इसके बाद अपने पैरों को घुटनों से मोडते हुए वापस माथे के पास लाते हुए हाथों को जमीन पर रखते हुए शरीर और पैरों को धीरे-धीरे शवासन में लाएं। इस आसन को करते समय अपनी आंखों को खुला रखें। इस आसन को करने से आंखों की रोशनी तेजी होती है और व्यक्ति का चिडचिडापन भी दूर होता है। 

शवासन- शवासन करने के लिए सबसे पहले शांत मन से योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को ढीला छोड़ते हुए अपने कंधों को शरीर से लगाते हुए बगल में रखें। ऐसा करते हुए अपने शरीर को पूरी तरह फर्श पर स्थिर होने दें। इस आसन को करने से शरीर की थकान दूर होने के साथ आंखों को भी आराम मिलता है। 

प्राणायाम- प्राणायाम करने के लिए व्यक्ति को पद्मासन और सिद्धासन की मुद्रा में बैठना चाहिए। इसे करने से दिमाग स्थिर रहने के साथ आंखों की रोशनी भी ठीक बनी रहती है।