Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 15 Apr 2023 10:32 am IST


मैदान में बढ़ने वाला है जबरदस्त तापमान, जून का एहसास दिलाएगी गर्मी


देहरादून : उत्तराखंड में शुष्क मौसम में चटख धूप पसीने छुटा रही है। पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जबकि, पहाड़ों में तपिश बढ़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में और वृद्धि हो सकती है। पहाड़ों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा के आसार हैं।  मैदानों में धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 17 व 18 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 36.3, 18.5
ऊधमसिंह नगर, 37.2, 14.3
मुक्तेश्वर, 24.3, 10.8
नई टिहरी, 25.6, 14.6