Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Jan 2022 8:00 am IST


राज्यों में कोरोना का असर, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में नई पाबंदियां


देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसे लेकर राज्‍य सरकारें अलर्ट हो गई हैं। पाबंदियों का दौर दोबारा लौटने लगा है। राजधानी दिल्‍ली के बाद यूपी, बिहार में कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए है। पश्चिम बंगाल ने दिल्‍ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइटों की सीमा दोबारा तय कर दी है। मुंबई की मेयर ने साफ कर दिया है कि शहर में रोजाना मामलों के 20,000 से अधिक होने पर लॉकडाउन लगाया जाएगा। कई राज्‍यों ने पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। आइए, यहां जानते हैं कि राज्‍यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने-अपने यहां क्‍या कदम उठाए हैं।