Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 30 Oct 2022 6:00 am IST


इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, पढ़िए अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज 30 अक्टूबर, रविवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज सूर्य षष्ठी या डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है और कुछ ऐसी भी राशि हैं जिन्हें आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। पंचांग के अनुसार राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम होगा। पंचांग में यह भी बताया गया है कि आज मंगल ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। आइए राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष 
पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृषभ 
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कर्क 
रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

सिंह
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे।

कन्या
धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला 
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बहन या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक 
स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु
कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बुद्धि बल से बाधाओं को दूर किया जा सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर 
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ 
चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन 
यात्रा-देशाटन की स्थिति आ सकती है। कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।