रूस-यूक्रेन युद्ध करीब एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है। ये दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं।
इसी बीच, अब रूस की राजधानी मॉस्को में एक ड्रोन हमला हुआ है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये हमला किसने कराया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि, सुबह मॉस्को में ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले से कई इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत वाली बात ये रही कि, इस हमले में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
मेयर ने बताया कि, हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है, और शहर की सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं। शहर के दक्षिण में मॉस्को की एक इमारत में मौजूद कुछ लोगों को निकाला गया है।