हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था के सदस्यों ने लोक आस्था के पर्व छठ पर्व पूजा को गंगा तटों पर मनाने की अनुमति देने की प्रशासन से अपील की है। सरकार की ओर से छठ पर्व को लेकर कोई स्पष्ट दिशानिर्देश जारी नहीं होने के चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि हरिद्वार के जिलाधिकारी ने शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि दीपावली पर्व के समापन के साथ ही छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती है। 3 दिन तक चलने वाले छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल के लोगों में खासा उत्साह बना रहता है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 वर्षों से लोग घर पर पर्व मनाने के लिए विवश थे। इस बार स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने जिला प्रशासन से गंगा घाटों पर पूजा करने की अनुमति देने की मांग की है।