Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 19 Jan 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने दी पत्नी पल्लवी की तबीयत की जानकारी, कहा- 'पैर पर चढ़ गई थी कार जिससे...'


फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ बीते दिनों एक बड़ा हादसा हो गया था।  हैदराबाद में हो रही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक्सीडेंट में वह घायल हो गई थीं। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। अब उनके पति और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर फैंस को न सिर्फ शुक्रिया कहा, बल्कि उनकी तबियत के बारे में जानकारी भी दी।

फिल्म मेकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लिखा- 'पल्लवी जोशी की तरफ से मैं उनके सभी फैंस और शुभचिंतकों को उनकी चिंता करने लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि- फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कार उनके पैर पर चढ़ गई थी जिससे उनकी हड्डी टूट गई और अब इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन आज वह हिम्मत करके अपना शॉट देने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंची, पल्लवी लंगड़ाकर चल रही थीं, जिससे शो जारी रहना चाहिए।'  विवेक के इस पोस्ट के बाद फैंस को पल्लवी की हेल्थ के बारे में पता चला और वे कमेंट कर उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाइए पल्लवी।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सुनकर बहुत खुशी हो रही है कि आप सेट पर वापस आ गई हैं।' दूसरे ने लिखा, 'हम करके दिखाएंगे।'