Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 4:12 pm IST


हादसे में मारे गए युवक की पत्नी को दी जाएगी आपदा अनुग्रह राशि


चंपावत : तीन दिन पूर्व टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग में चट्टान खिसकने के कारण मलबे की चपेट में आए मृतक योगेश पांडेय की पत्नी को आपदा अनुग्रह राशि दी जाएगी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि हादसे में हुई जनहानि आपदा के दायरें में आती है। डीएम ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनी पांडेय विधिक उत्तराधिकारी हैं। प्राकृतिक आपदा की जद में आकर उनके पति की मौत हुई है। जिस पर जिला प्रशासन ने उनकी पत्नी को चार लाख की अनुग्रह राशि स्वीकृत कर दी है।