Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Dec 2021 5:16 pm IST


पंत विवि ने दुनिया को दिया कृषि व बीज क्रांति का संदेश


पंतनगर। ‘जीबी पंत विवि ने देश और दुनिया को कृषि एवं बीच क्रांति का संदेश दिया है। यहां से कृषि में होने वाले शोध और नई तकनीकों का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा।’ यह बातें दो दिवसीय भ्रमण पर पंतनगर पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले के किसान बेहतरीन खेती कर रहे हैं। यह जिला प्राकृतिक और जैविक खेती का केंद्र बन सकता है। सोमवार को तराई भवन (कुलपति निवास) में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यपाल सिंह ने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें बेहद लगाव है, क्योंकि ऊधमसिंह नगर एक बहु संस्कृति, बहुभाषी तथा विभिन्न समुदायों की आबादी का जिला है। यहां का सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि देश में तेजी से पांव पसार रहे कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से जिले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आया हूं। इसके लिए उन्होंने डीएम, एसएसपी, सीडीओ और सीएमओ के साथ बैठक कर विकास कार्यों, संचालित परियोजनाओं, समस्याओं की समीक्षा सहित जिले की चुनौतियों पर चर्चा की है।