Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 4:35 pm IST

जन-समस्या

नेपाल प्रधानमंत्री के गृह जनपद में कांग्रेसियों में दो फाड़, आपस में भिड़े, कई घायल


नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउपा के गृह जनपद में कांग्रेसी दो धड़ो में बंटी दिखी। यूं तो डंडेलधुरा में अधिवेशन सदस्यता अभियान के लिए शुरू हुआ था, लेकिन आपसी मनमुटाव से अधिवेशन अखाड़े में तब्दील हो गया। दोनों ही गुटों के सदस्य एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। नेपाल के डंडेलधुरा में कांग्रेस का सदस्यता अधिवेशन कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता दो धड़ों में बंट गए। एक पक्ष का कहना था जो वार्ड से निर्वाचित होकर आए हैं उन लोगों को सक्रिय सदस्यता के तौर पर पार्टी में शामिल किया जाएगा। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्थान दिया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई और एक-दूसरे पर मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के 12से अधिक कार्यकर्ता चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। डंडेलधुरा प्रहरी प्रमुख डीएसपी महेंद्र नेपाल ने बताया एक पक्ष के आयोजन में दूसरे पक्ष के समर्थक जबरदस्ती हस्तक्षेप कर रहे थे। इससे उनमें झड़प हो गई।