Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 5:15 pm IST


ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण


अल्मोड़ा ( दन्या) : धौलादेवी ब्लॉक के न्याय पंचायत ध्याड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ग्राम स्वराज सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत के सदस्यों और रेखीय विभाग के कार्मिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी बांटे।इस मौके पर इंस्टीट्यूट आफ सोशल डेवलपमेंट के मास्टर ट्रेनर मीरा परिहार और पूजा खड़का ने ग्राम पंचायतों की बैठकें, कार्रवाई, वार्ड सदस्यों के अधिकार व कर्तव्य, ग्राम पंचायतों की समितियां, 11 वीं अनुसूची के विभागों की जानकारी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सूचना का अधिकार अधिनियम, ई पंचायत अप्लीकेशन आदि विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा दीनदयाल, उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजाना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। यहां ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा, अशोक सिंह खडका, हरीश, दलीप, ममता जोशी, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।