Read in App


• Sat, 2 Jan 2021 5:48 pm IST


अब सभी पुलिसकर्मी लगा सकेंगे मोनोग्राम:डीजीपी



देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक से कॉन्स्टेबल तक सभी पुलिसकर्मी कमीज के बायें बाजू पर उत्तराखंड पुलिस का  मोनोग्राम व प्रतीक चिन्हद्ध धारण कर सकेंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इससे पूर्व केवल निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कर्मी ही मोनोग्राम लगा सकते थे। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि क्योंकि यह उत्तराखंड पुलिस का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इसे प्रत्येक पुलिसकर्मी लगा सकता है। इससे पुलिस बल में एकरूपता भी आएगी।