Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Feb 2023 8:30 pm IST

मनोरंजन

'बिग बॉस' में एक-दूसरे के दुश्मन बने शिव और प्रियंका बाहर आते ही बन गए दोस्त, जायेंगे डिनर डेट पर


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीजन में से एक था। इस बार इस शो में खूब हंगामा और एंटरटेनमेंट हुआ, जिसकी वजह से 16वां सीजन जबरदस्त सुपरहिट रहा। ऐसे में इसे एक महीने के लिए एक्स्टेंड भी किया गया। शो में सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी रहे।
घर में अंदर इनके संबंध कभी भी अच्छे नहीं रहे लेकिन लोग उन्हें एक साथ जरूर देखना चाहते थे। कई लोग तो उन्हें प्यार से 'शिव्यांका' कहकर बुलाने लगे थे। घर में तो लोगों का दोनों का साथ देखने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन लगता है बाहर उनके बीच दोस्ती हो सकती है।  लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर गौर करें तो  बिग बॉस 16’ के दोनों राइवल्स प्रियंका और शिव ठाकरे एक साथ   डिनर डेट की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शिव और प्रियंका जल्द ही एक डिनर डेट पर जाएंगे।