Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Sep 2021 4:08 pm IST

एक्सक्लूसिव

अगर आप सप्लिमेंट्स लें रहें हैं, तो ना करें ऐसी गलती


जवां दिखने के लिए सप्लिमेंट्स का उपयोग का आज के समय में आम बात है, क्योंकि ये शरीर की उन सभी जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं, जो भोजन से पूरी नहीं हो पाती हैं। लेकिन इन्हें सही तरीके से उपयोग करना बहुत जरूरी है-

1. सप्लिमेंट लेना शरीर को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाता है। बल्कि यह बहुत लाभकारी होते हैं, जब तक आप इनका सही डोज में उपोयग करती हैं। लेकिन कुछ लोगों को सप्लिमेंट्स से जुड़ी यह गलतफहमी हो गई है कि ये शरीर की हर जरूरत पूरी कर सकते हैं।

2. स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आपके शरीर को संपूर्ण पोषण की जरूरत होती है। इसलिए डायट के साथ ही आपको कुछ खास सप्लिमेंट्स की जरूरत पड़ती है। जैसे, विटमिन-ए, विटमिन-सी और विटमिन-ई।

3. सप्लिमेंट्स की मदद से आप अपने शरीर में भी तरह के पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकती हैं। आप इनकी मदद से अपने होठों की सुर्खी भी बढ़ा सकती हैं और अपने बालों को घना भी बना सकती हैं।

4.इस बात का पूरा ध्यान रखें कि डॉक्टर की सलाह के बिना आपको किसी सप्लिमेंट का सेवन नहीं करना है। क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर को इनकी अलग-अलग मात्रा में जरूरत होती है।

5. हेल्दी डायट का विकल्प नहीं है। क्योंकि सप्लिमेंट भोजन का पोषण बढ़ाने या कहिए कि आपके द्वारा लिए जा रहे भोजन में जो भी कमी रह गई है, उसे पूरा करने का काम करते हैं। 

6.अपनी डायट पर नजर रखें। हर रोज खाया जाने वाला भोजन पौष्टिक होना चाहिए। नियमित रूप से वॉक और एक्सर्साइज जरूर करें। हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लें। हर रोज 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।