Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Sep 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'Code Name:Tiranga' का टीजर जारी, एक्शन मूड में नजर आईं एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'कोड नेम:तिरंगा' का आज धांसू टीजर रिलीज हो गया है। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लुक जारी हुआ था। जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए नजर आई थीं। अब फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें  परिणीति चोपड़ा का डेयरिंग अंदाज देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि, फिल्म कोड नेम:तिरंगा में परिणीति के साथ हार्डी समेत शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्या, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।