क्या आप जानते हैं सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद अगर अंड़ों का सेवन इन 5 चीजों के साथ कर लिया जाए तो ये फायदा नहीं उलटा सेहत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। आइए जानते हैं आखिर अंडे के साथ किन 5 चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
अंडा और चीनी- अंडे के साथ चीनी का सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। अंडे और चीनी से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए विषाक्त हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को शरीर में खून के थक्के बनने की समस्या भी हो सकती है।
अंडा और सोया मिल्क- सोया मिल्क में वेजिटेबल प्रोटीन, फैट्स, कार्ब्स, विटामिन और मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप सोया मिल्क का सेवन अंडे के साथ करते हैं तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अंडा और चाय - अंडे के साथ चाय पीने से व्यक्ति को कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि अंडे और चाय का एकसाथ सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।