Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Jun 2023 6:47 pm IST


भगवान राम के आदर्शों पर चलने से होगा मनुष्य श्रेष्ठ: चौधरी


रुद्रप्रयाग : ग्वेफड़ गांव में चल रही रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने भाग लेते हुए रामलीला कमेटी का उत्साह बढ़ाया। साथ ही कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मनुष्ठ श्रेष्ठ कहलाएगा।धनपुर पट्टी के ग्वेफड़ में राजतिलक के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्र चौदह वर्षो के बाद जब अयोध्या लौटे तो अयोध्या नगरी में उत्साह का माहौल रहा। लोग भगवान राम के आगमन को लेकर फूल वर्षा करते रहे। स्नान करने के बाद जब राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की रास्ते में भरत से मुलाकात हुई। भरत द्वारा अपने भाई का स्वागत किया गया। इसके बाद भगवान राम ने मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्री राम के जयकारों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रामलीला कमेटी का आभार जताया। साथ ही कहा कि कमेटी ने अथक प्रयासों से भब्य रामलीला का मंचन कराया। रामलीला हमें जीवन में आर्दश, त्याग, तपस्या, संस्कार, धर्म, कर्तव्य और कर्म की सीख देती है। जिस तरह भगवान राम ने अपने सम्पूर्ण जीवन को आदर्शों में बांधा, हमें भी उसी रास्ते पर चलकर जीवन को धन्य बनाना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान लीला सिंह बिष्ट, सैन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जगदीप सिंह बिष्ट, सरोप सिंह बिष्ट, अनिल सिंह बिष्ट, सचिन सिंह बिष्ट, महिला मंगलदल अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।