Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Mar 2022 2:06 pm IST

नेशनल

रुस को अमेरिका की चेतावनी


रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार खिंचता जा रहा है. रूस यूक्रेन में अपने मिसाइल और बम से भारी तबाही मचा रहा है. मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. युद्ध रोकने के लिए तमाम कोशिशें अब भी जारी हैं. इसी कड़ी में अमेरिका ने रूस के सामने एक पेशकश रखी है. अमेरिका के राजनीतिक मामलों के विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन में युद्ध बंद कर देता है, तो मॉस्को के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे.