Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Dec 2021 8:00 am IST


आज से कार्यबहिष्कार करेंगे मनरेगा कर्मी


महात्मा गांधी मनरेगा कर्मचारी संगठन से जुड़े कार्मिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। मनरेगा कर्मियों ने सम्मानजनक मानदेय व ग्रेड पे आदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही न होने पर सोमवार से कार्यबिष्कार की चेतावनी दी है।मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि उनकी मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मनरेगा कर्मचारी ग्राम रोजगार सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटरों का हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड वेतन देने, उप कार्यक्रम अधिकारी, कनिष्ठ अभियंताओं व कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर ग्रेड वेतन न लगने की स्थिति में सम्मानजनक वेतन देने, प्रदेशभर में मनरेगा कर्मचारियों की 84 दिनों की हड़ताल का पूरा वेतन देने सहित अन्य कई मांगों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।