Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Jun 2022 4:29 pm IST


रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल पर मैजिक शो का आयोजन


चम्पावत: डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल पर मैजिक शो किया गया। जिसमें रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रचारक पीसी शर्मा ने स्कूल में मैजिक शो के माध्यम से कई जानकारियां दी।विद्यालय के प्रबंधक पंकज मुरारी की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी से आए प्रचारक पीसी शर्मा ने मैजिक शो के माध्यम से रेडक्रॉस के बारे में बताया। शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता,पर्यावरण, जल संरक्षण और नशाखोरी, स्वैच्छिक रक्तदान, नशाखोरी के बारे में जागरुक किया। यहां प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी, पवन बहादुर, नितिन मुरारी, एबी मुरारी, कविता मुरारी, सविता देव, सोनी करायत, दीपा मुरारी, विनीता ढेक, पूजा ढेक, मंजू जोशी, कंचन ढेक, भारती उपाध्याय आदि रहे।