Read in App


• Mon, 19 Apr 2021 4:45 pm IST


नगर निगम में तैनात तीन कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव


नगर निगम में तैनात तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त ने आवश्यक सेवा छोड़कर सभी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सभी कर्मचारी तब तक वर्क फ्रॉम होम करेंगे। पूरे नगर निगम को सैनिटाइज किया गया है। वही नगर निगम के भवन पर विभाग में तैनात एक कर्मचारी सहित कर विभाग में तैनात एक महिला और एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को ओम होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। कर्मचारियों के संक्रमित होने पर नगर निगम में हड़कंप की स्थिति नजर आई। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि स्वास्थ्य और पथकर विभाग को छोड़कर समूचे नगर निगम के कार्यालय तीन दिन बंद रखे जाएंगे। तीनों संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है