Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Mar 2022 8:30 am IST


रुड़की : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर फैक्ट्रीकर्मी की मौत, पुलिस को चालक की तलाश


रुड़की। रुड़की में अंडरपास के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से फैक्ट्रीकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

फैक्ट्री में कर्मचारी था 24 वर्षीय मृतक 

हरेटी थाना जनकपुरी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय सागर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। गुरुवार देर शाम वह स्कूटी से भगवानपुर कस्बे में खानपुर चौक स्थित अंडरपास से होकर निकल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया।