Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Apr 2023 3:30 pm IST

मनोरंजन

पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजे गए Oscar विनर एमएम किरावानी और रवीना टंडन, देखें वीडियो


80-90 के दशक की खुबसुरत एक्ट्रेस रवीना टंडन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल एक्ट्रेस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। बुधवार को दिल्ली में आयोजित हुए इस अवॉर्ड समारोह रवीना टंडन को देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया।
इसके साथ ही साउथ फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के म्यूजिक कंपोजर एमएम किरावानी को भी पद्म श्री अवॉर्ड प्रदान किया गया। बता दें कि एमएम किरावानी 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किये जा चुके हैं।
रवीना टंडन और म्यूजिक कंपोजर एमएम किरावानी के अलावा फेमस मैथेमेटिशियन आनंद कुमार और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को भी देश के इस सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।