Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 4:02 pm IST


कोबरा और अजगर के खतरे से बचाएगी वन विभाग की क्यूआरटी


अल्मोड़ा। गर्मी शुरू होते ही घरों में सांप आदि घुसने के मामले भी बढ़ने लगते हैं। सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए वन विभाग ने क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया है। पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में भी वन विभाग की क्यूआरटी ने विभिन्न प्रजाति के करीब 35 सांप पकड़े थे। अस्पताल में भी सर्पदंश के करीब 38 मामले इलाज के लिए पहुंचे थे। अल्मोड़ा में सांप की मुख्य तौर पर चार प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें मुख्य रूप से पायथन, धामन, कोबरा और घोड़ा पछाड़ है। जिसमें कोबरा प्रजाति सबसे खतरनाक है। कुछ स्थानों पर अजगर मिलने के मामले भी सामने आते है। अल्मोड़ा रेंज के वन दरोगा भुवन लाल टम्टा करीब 10 साल से सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ रहे हैं।