Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Jan 2023 12:45 pm IST

नेशनल

14 से 19 जनवरी तक भीषण ठंड की चपेट में होगा उत्तर भारत, -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा...


दिल्ली, पंजाब हरियाणा समेत उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। रात में कोहरा तो दिन में सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बीते दो दिनों से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन आने वाले दिनों के लिए तैयार रहें। चेतावनी दी गयी है कि, 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में होगा। विशेष तौर पर 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने चरम पर होगी और मैदानी इलाकों का पारा -4 डिग्री सेल्सियस से लेकर दो डिग्री तक गिर सकता है। 

वहीं दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। हालांकि, आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। लेकिन अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह सिंगल डिजिट तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर चरम पर होगी। जनवरी के शुरुआती 11 दिन में ऐतिहासिक ठंड पड़ी है।