Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Nov 2021 6:56 pm IST


हर्षवर्द्धन सिंह गड़िया बने अध्यक्ष


रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड वन बीट अधिकारी, वन आरक्षी संघ का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन मंगलवार को रामनगर में हुआ। अधिवेशन में संघ पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांग पत्र वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त को सौंपा। प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में हर्षवर्द्धन सिंह गड़िया अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह बिष्ट महामंत्री चुने गए। गैस गोदाम रोड स्थित नगर पालिका ऑडिटोरियम हॉल में अधिवेशन का शुभारंभ कॉर्बेट पार्क के निदेशक एवं वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल, उपनिदेशक कल्याणी, डीएफओ तराई पश्चिमी बलवंत शाही एवं विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने किया। अधिवेशन में चार सूत्री मांग पत्र वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त को सौंपा गया। मांग पत्र में कर्मचारियों ने वन आरक्षी सेवा नियमावली 2018 में संशोधन कर वन दरोगा पद पर वन आरक्षी की पदोन्नति करने, आरक्षियों की पदोन्नति के लिए 10 वर्षीय निरंतर सेवा की बाध्यता को समाप्त कर छह वर्ष करने, 2800 ग्रेड पे के अनुसार वेतन उच्चीकृत करने के मुद्दे शामिल रहे।