Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 7:35 am IST


गैस सिलिंडर लेकर महंगाई का किया विरोध


नैनीताल/भीमताल/लालकुआं। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। नैनीताल में पूर्व विधायक सरिता आर्य और नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क के पास धरना दिया। उन्होंने गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। हेम आर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण और महंगाई से लोग परेशान है। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, मीना बिष्ट, संजय कुमार, भावना भट्ट, सभासद पुष्कर बोरा आदि मौजूद थे। इधर, भीमताल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका।