Read in App

Rajesh Sharma
• Fri, 13 Aug 2021 10:25 pm IST


हर की पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाने के आरोप में पांच गिरफ्तार


हरिद्वार।  हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने मालवीय घाट पर हुड़दंग कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपी हरियाणा तथा एक दिल्ली का रहने वाला है। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मर्यादा के तहत शुक्रवार को पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्रांतर्गत मालवीय घाट पर शोर शराबा तथा हुड़दंग कर रहे पंाच लोगों को गिरफ्तार कर उन सभी का शांति भंग में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नरसिंह व देवेंद सिंह निवासी मौहम्मदपुर गुजर गुड़गांव हरियाणा, संजय व योगेश निवासी ताजपुर गुड़गांव हरियाणा तथा शिवकरण निवासी अंकरी पहाड़ी महिपालपुर दिल्ली शामिल हैं।