Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 4 Dec 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

खत्म हुआ इंतजार, इस डेट को रिलीज होगी अर्जुन अल्लू की फिल्म पुष्पा 2


आठ के सुपरस्टार अर्जुन अल्लू और रश्मिका मंदाना कि फिल्म  'पुष्पा: द राइज' ने परदे पर धमाल मचा दिया था।   यही वजह है  ये फिल्म अब मोस्ट अवेटेड कि लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी वाकई में लोगों के दिल और दिमाग पर छा गई है। फैंस इन्हे एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने को बेताब हो रहे हैं।
बता दें कि पुष्पा: द राइज को 8 दिसंबर को रूस में रिलीज किया जाएगा।  अब ये देखना है कि क्या पुष्पा का देसी स्वैग रूसी दिलों को जीत पाएगा या नहीं। कहा जा रहा है कि अगले साल रिलीज होने वाले फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन के किरदार और एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार के बीच अच्छा खासा टकराव देखने को मिलेगा। वहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली कि भूमिका निभाती नजर आयेगीं।