Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 5:00 pm IST

जन-समस्या

अलवर : सीता मां की तरह धरती में समां जाऊंगी, 90 साल की बुजुर्ग ने किया दावा


राजस्थान इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहता है। लेकिन आज एक अलग वजह से ही चर्चा में है।  दरअसल यहां अलवर के खेड़ली में अंधविश्वास में महिलाएं भजन कीर्तन करने बैठ गईं। 

एक 90 साल की महिला ने दावा किया है कि, धरती फट जाएगी और वो उसमें समा जाएगी। जिसके बाद लोग चुनरी लेकर महिला के घर आने लगे और भजन कीर्तन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जिले के खेड़ली कस्बे में दीपाराम सैनी की पत्नी चिरौंजी सुबह 11 बजे से अपने घर की चारदीवारी के अंदर गुलाल और बांस की परिधि बनाकर ध्यान में समाधी लगा कर बैठ गई। 

महिला ने अपने बेटे और परिजनों से कहा कि उसे एक महीने पहले माता ने आज धरती फटने और उसमें समाने का संकेत दिया है। इसलिए वह आज धरती में समा जाएगी। माता उसे धरती में जगह देगी। खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों से समझाइश क, और आमजन से अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पड़ने की नसीहत दी लेकिन वे टस से मस नहीं हुए।