Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Sep 2022 11:00 pm IST

अपराध

बेगूसराय गोलीकांड पर SP का खुलासा, दहशत फैलाने के लिए की गई ये वारदात


बेगूसराय: बेगूसराय में दिनदहाड़े 11 लोगों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों का मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था। इनके पास से दो देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद की गई हैं। इस प्लानिंग में और लोग भी शामिल हैं, जो फायरिंग करने वालों के साथ संपर्क में थे। अभी मामले की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को नेशनल हाईवे 28 पर पांच जगहों पर दो बाइक सवारों ने गोलियां बरसाई थीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में केशव कुमार, चुनचुन, युवराज और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। चारों बेगूसराय के ही रहने वाले हैं और उन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रांची भागने की फिरार में था केशव  

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इन आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई थीं। आसपास के छह जिलों की पुलिस टीम, एसटीएफ और सीआइडी भी इनको पकड़ने के लिए जुटी थीं। इसके लिए हाईवे पर लगे 22 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज के आधार पर युवराज की पहचान करके गिरफ्तार किया गया और इसके बाद सुमितचुनचुन को पकड़ा गया। वहीं, केशव को झारखंड के झाझा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। वह रांची भागने की फिराक में था।