Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Sep 2022 3:30 pm IST


स्वयं सहायता समूह की बैठक संपन्न


चंपावत : ग्राम पंचायत मुडियानी में जेयष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा की अध्यक्षता में स्वंय सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पी आर पी राधा चौहान ने स्वंय सहायता समूहों से वंचित रह गई महिलाओं को समूहों में जुडने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राधा चौहान ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है, वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से महिलाओं को बताया। बैठक में गरीब उन्मूलन कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के बारे में ग्रामवासियों को जागृत किया गया।