Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Jun 2022 8:00 am IST

नेशनल

अब जम्मू में हो रही स्पाइन सर्जरी, घाटीवासियों को भटकने की जरुरत नहीं


जम्मू  में सरकारी राजीव गांधी अस्पताल के नाम एक और उपलब्धि शामिल हो गयी है। क्योंकि सरकारी राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल ने दूसरी स्पाइन सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। अस्पताल में स्पाइन सर्जरी शुरू होने से गंभीर मरीजों को राहत मिल रही है।

दरअसल अस्पताल में एक मरीज को एल5एस1परोलेप्स डिस्क की समस्या के चलते भर्ती किया गया था। उसे मेडिकेशन और फिजियोथेरेपी से कोई राहत नहीं मिल पा रही थी। आखिर में उसकी अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। 3 घंटे की इस सर्जरी को कंसलटेंट स्पाइन सर्जन डॉक्टर नवदीप सिंह, कंसलटेंट डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और एनेस्थीटिस्ट डॉक्टर शैली महाजन ने अंजाम दिया है । 

जानकारी देते हुए स्वास्थ्य निदेशक, डॉक्टर सलीम उर रहमान ने बताया कि, अस्पताल में स्पेशियलिटी सर्जरी का विस्तार किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी। इस सर्जरी के लिए उन्हें दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में विभिन्न स्पेशियलिटी सर्जरी को शुरू किया जा रहा है।