DevBhoomi Insider Desk • Tue, 2 Aug 2022 5:54 pm IST
अनशन पर बैठे व्यापारी नेता का स्वास्थ्य बिगड़ा
नगर पंचायत के खेल मैदान में बाहरी व्यक्ति के मेला कराने के विरोध में व्यापार संघ के पूर्व महासचिव विनोद पाठक ने आमरण अनशन शुरू किया है। सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने पर प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद व्यापारी राजेंद्र कठायत आमरण अनशन पर बैठ गए। शहीद चौक पर व्यापारियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। देर शाम व्यापार संघ के पूर्व महासचिव के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर तहसीलदार दिनेश कुटौला ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद व्यापारी राजेंद्र कठायत आमरण अनशन पर बैठ गए। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत ने कहा कि कोरोना काल में व्यापार ठप रहा। व्यापारी बैंकों की किश्त भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में किसी भी हालत में यहां मेले का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान व्यापार संघ महासचिव हरीश बाफिला, हेम उप्रेती, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष देव सिंह, इंद्र धानिक, होशियार मियान, जीवन धानिक, दिनेश पांडे, राजू कठायत, इंद्र धानिक, दीपक धानिक, गोविंद खाती, मनोज धानिक, कैलाश चन्याल, प्रमोद धारियाल, विनोद पाठक, राजू पंत, नीरज धानिक, पुष्पा खम्पा, सरस्वती खम्पा, गंगा खम्पा आदि मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल, क्षेत्र पंचायत सदस्य चारू पंत ने अनशन स्थल पर आकर समर्थन दिया।