Read in App


• Thu, 27 May 2021 12:08 pm IST


पूर्व सीएम ने भाजपा जिलाध्यक्ष को दी सांत्वना


टिहरी-भिलंगना ब्लॉक के ग्राम दल्ला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के माता-पिता के निधन पर सांत्वना दी।
बुधवार को पूर्व सीएम प्रतापनगर ब्लॉक के चवाड़ गाड से लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग से होकर भाजपा जिलाध्यक्ष रतूड़ी के गांव पहुंचे। पूर्व सीएम ने रतूड़ी परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। इससे पहले प्रतापनगर चवाड़ गाड पहुंचने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हर्षमणि सेमवाल, मुरारी रांगड़, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, रोशन रांगड़, राजवीर कंडियाल और नत्था सिंह रांगड़ ने उनका स्वागत किया। वहीं घनसाली में विधायक शक्तिलाल शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, ओमप्रकाश भुजवान, चंबा में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, दायित्वधारी संजय नेगी, जगदंबा बेलवाल, पंकज बरवाण आदि ने उनका स्वागत किया।