नई दिल्ली: गूगल ने प्ले स्टोर से करीब
2000 ऐप्स को डिलीट कर
दिया है। ये सभी ऐप्स पर्सनल लोन से जुड़े थे, जिन्हें सेफ्टी कारणों से कंपनी ने रिमूव किया है। गूगल का कहना है कि लोने
देने वाली कैटेगरी से हटाए गए इन ऐप्स की संख्या करीब आधी है। इस साल इन ऐप्स को शुरुआत
से ही रिमूव किया जा रहा है।
गूगल ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेश के बाद से अपना फोकस लेंडिंग ऐप्स पर
कर लिया है। आने वाले समय में कंपनी यूजर्स की सेफ्टी को और बेहतर करने में लगी है।
आने वाले कुछ सप्ताह में गूगल कई पॉलिसी चेंज का ऐलान कर सकती है। इस बात की
जानकारी गूगल APAC (एशिया पैसिफिक
रीजन) के सीनियर डायरेक्टर और ट्रस्ट एंड सेफ्टी हेड सैकत मित्रा ने एक कार्यक्रम
में दी है।
APAC के सीनियर डायरेक्टर ने बताया कि जिस रीजन
में कंपनी हमेशा काम करती है, वहां के कानून
का पालन करती है। मित्रा ने साफ किया है कि उनकी प्राथमिकता यूजर्स सेफ्टी है और ये
हमेशा उनकी कोर वैल्यू रहेगी। उन्होंने जानकारी दी कि गूगल ने भारत में Google Play Store से करीब 2000 लेंडिंग ऐप्स को
रिमूव किया है। इन ऐप्स को इनपुट और पॉलिसी उल्लंघन, डिसक्लोजर की कमी और गलत जानकारी देने के कारण हटाया गया है।