Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 Aug 2022 7:00 pm IST

नेशनल

खारे पानी से जलने वाली लालटेन का अनावरण, गरीबों और मछुआरों का जीवन करेगी आसान...


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली खारे पानी से रोशन होने वाली रोशनी लालटेन का अनावरण किया। इस लालटेन की खासियत ये है कि, इस लालटेन में एलईडी बल्ब को जलाने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। 

ये खासतौर से तैयार किए गए इलेक्ट्रोड के बीच इलेक्ट्रोलाइट के तौर पर काम करता है। इसे राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई संचालित करता है। खारे पानी की लालटेन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काफी कारगर साबित होगी। 

बता दें कि, ये लालटेन देश की 7500 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा के किनारे रहने वाले मछुआरों का जीवन आसान कर देगी।