Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 10:05 am IST


सल्ट उपचुनाव : भाजपा से महेश और कांग्रेस से गंगा उम्मीदवार घोषित


सल्ट विधानसभा सीट से आखिरकार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने होली के दिन अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। भाजपा में जहां महेश जीना को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर दांव खेला है। बता दें कि महेश जीना दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली पूर्व में भी यहां से अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। गौरतलब है कि सल्ट सीट भाजपा के ही खाते में थी और यहां से सुरेंद्र सिंह जीना विधायक थे। बीते दिनों बीमारी के चलते उनकी मौत होने से ये सीट खाली चल रही है। भाजपा जहां अपने दबदबे वाली इस सीट पर फिर से काबिज़ होना चाहती है, वहीं कांग्रेस इस सीट को किसी भी तरह अपनी झोली में डालना चाlहती है। हालांकि ये पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि राज्य में अब तक हुए अन्य उपचुनाव की तरह इस बार भी सहानुभूति का दांव खेलेगी, लेकिन इसी सीट से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव लड़ाने तक की चर्चाएं आम रहीं।