देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है।
गाजियाबाद के ननंदग्राम इलाके में एक महिला को पांच लोगों ने कार से अगवा कर लिया और दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाल दी। और महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए।
किसी व्यक्ति ने यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि, महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। वो नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया।
इधर, पूछताछ में पता चला कि महिला, आरोपी को पहले से जानती थी। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट भी किया है।