Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Jul 2022 2:05 pm IST


नंदा देवी महोत्सव में इस साल महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी


प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव में इस साल महिलाओं की हिस्सेदारी व नेतृत्व बढ़ेगा। रविवार को श्रीराम सेवक सभा भवन में आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस साल डोला भ्रमण, कदली भ्रमण में महिलाओं की भी भागीदारी होगी। एक से सात सितंबर के बीच नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मुकेश जोशी ने बताया कि इस वर्ष दीपदान के साथ छोलिया दल भी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। सभा की कोशिश है कि नंदा देवी महोत्सव को अधिक से अधिक उत्तराखंड के पारंपरिक सांस्कृतिक रंगों में ही रंगा जाए। इस साल डोला भ्रमण में भी महिलाएं भाग लेंगी। कदली भ्रमण में महिलाएं पिछोड़ा पहनकर प्रतिभाग करेंगी। कैलेंडर तथा झंडे घर-घर दिए जाएंगे। अगस्त के प्रथम पखवाड़े में शहर के नागरिकों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को अंतिम रूप देने के साथ ही सुझाव भी लिए जाएंगे। अध्यक्षता मनोज साह व संचालन जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में डॉ. सरस्वती खेतवाल, सुमन साह, चंचला बिष्ट, विजय लक्ष्मी थापा, सावित्री सनवाल, कुसुमलता, चंद्रा, रजनी, ललिता, जया मीनू, कलावती, मुन्नी, संगीता, सभासद प्रेमा अधिकारी, तारा राणा, दया सुयाल, दीपिका मीनाक्षी, ज्योति, कविता, विमला, नीना, संगीता, दीपा, लीला, ममता, मंजू रौतेला, चेतना, चांदनी, भारती साह, दिव्या साह, दीपा, आभा, प्रधानाचार्य तारा बोरा, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, हिमांशु जोशी, हीरा सिंह, प्रो. ललित तिवारी आदि उपस्थित रहे।