Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Sep 2021 6:56 pm IST

अपराध

शरारती तत्वों की दहशत , आधी रात रेल कर्मी के घर पर की पत्थरबाजी


मालरोड स्थित उत्तर रेलवे एजेंसी के आउट हाउस में रहने वाले रेलवे कर्मचारी के घर रात को 12 बजे कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर मार कर हमला करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर रेलवे आउट एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी सौरव सक्सेना के घर शनिवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर मार कर शीशे तोड़ दिए, लेकिन जैसे ही घर में आहट हुई तो वह भाग खड़े हुए। इस संबंध में सौरव की पत्नी नेहा सक्सेना ने बताया कि रात को 12 बजे उनके घर के बाहर दो व्यक्ति आए थे। जैसे ही उन्हें उनकी आवाज से पता चला तो उन्होंने घर पर पथराव कर दिया और भाग गए। आरोपित धमकी दे रहे थे कि अभी तो कुछ नहीं हुआ, आगे देखना क्या करते हैं।

अंधेरा होने के कारण वह उनको पहचान नहीं पाईं। घटना की जानकारी उन्होंने रात को ही पुलिस को दी। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास जांच की। मगर आरोपितों का कुछ पता नहीं चला। इस घटना से पूरा परिवार डरा सहमा है।