भारत के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो बहुत जल्द कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। तो आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
दरअसल, मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश के आसार है। इसी के साथ आज यहां पर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इन राज्यों में होगी बारिश
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की पूरी उम्मीद है।