Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Mar 2023 12:57 pm IST

मनोरंजन

इवेंट में कचरा उठाते दिखे रणवीर सिंह, अंदाज़ देख हैरान हुए फैंस, दिया ऐसा रिएक्शन


 अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस की वजह से अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कई बार वो अपने पहनावे तो कई बार अपनी हरकतों से लोगों को हैरान कर देते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है। दरअसल इस बार एक्टर जब एक इवेंट में पहुंचे तो वे वहां कचरा साफ उठाने लगे। रणवीर के इस अंदाज़ को देखकर फैंस हैरान रह गए और अपना  रिएक्शन देने लगे। 
बता दें कि रणवीर सिंह बीते रोज़ एक सैलून की लांचिंग में पहुंचे थे। इस दौरान वो ग्रे रंग की पैंट और काले रंग की टी शर्ट में नज़र आए। साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ था। जैसे ही रणवीर सिंह पैपराजी के सामने पहुंचे उन्हें ग्रीन कार्पेट पर कुछ कचरा दिखाई दिया, वे तुरंत उसे उठाने लगे। उन्होंने वहां पड़े कचरे को उठाया और फिर आगे बढ़ गए। एक्टर का इस दौरान का वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भिवानी ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फिर वो टेबल पर रखी कोई चीज़ उठाते हैं और अंदर की तरफ बढ़ जाते हैं।  अब रणवीर सिंह के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, “इंडिया के रोड्स पर तो बहुत कचरा रहता है…वो तो कभी नहीं उठाया…सामने मीडियावाले हैं इसके लिए ये स्टंट..बहुत गलत है।”
एक अन्य ने कमेंट किया, “50 रुपये काट ओवरएक्टिंग का। एक ने तो दीपिका का ज़िक्र छेड़ दिया और लिखा 'दीपिका पादुकोण काफी साफ सफाई करती हैं, वो कई बार इसका खुलासा भी कर चुकी हैं कि वो अपने घर पर चीज़ों को काफी साफ रखती हैं.. अब हो सकता हैं कि इनकी लाइफस्टाइल में ये शामिल हो गया है।'