Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Nov 2021 10:00 am IST


पुरानी पेंशन बहाली के लिए घेराव


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने इस मसले का हल कैबिनेट में निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन कैबिनेट में इस मसले को लेकर कोई चर्चा तक नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। पदाधिकारियों ने 9 व10 को देहरादून में होने वाले विधानसभा के सत्र का घेराव करने का निर्णय लिया है।