Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 8:00 am IST

नेशनल

दोगले चीन की खुल रही पोल, तंवाग झड़प के बाद चीनी विदेश मंत्री ने कहा- ‘हम भारत के साथ काम करने को तैयार’...


भारत और चीन की सेनाओं के बीच तवांग में झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

एक तरफ इस झड़प ने भारत में सियासी मुद्दा गरमा दिया। तो दूसरी तरफ चीनी विदेश मंत्री ठंडे पड़ गए हैं। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि, भारत और चीन ने राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से संचार बनाए रखा है। दोनों देशों को बराबर जिम्मेदारी समझनी होगी। हम चीन-भारत संबंधों के स्थिर और मजबूत विकास की दिशा में एकसाथ काम करने के लिए तैयार हैं। 

गौरतलब है कि, झड़प के बाद 20 दिसंबर को भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 17वीं दौर की बैठक हुई। इस बातचीत में कोई ठोस हल तो नहीं निकला, लेकिन दोनों पक्ष संपर्क में रहते हुए इसे जल्द सुलझाने पर सहमत जरुर हुए थे।