Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 5:47 pm IST


एसएसबी जवानों ने निकाली जागरुकता रैली


चम्पावत: योग महोत्सव के तहत एसएसबी जवानों ने जागरुकता रैली। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों और छात्र छात्राओं को योग के लाभ की जानकारी दी। बाद में हुई गोष्ठी में योग और प्राणायाम के सही आसनों के बारे में बताया गया।शनिवार को एसएसबी पंचम वाहिनी में कार्यवाहक कमांडेंट नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने जागरुकता रैली। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को योग की जानकारी दी गई। बाद में हुई गोष्ठी में कार्यवाहक कमांडेंट ने योग और प्राणायाम के आसनों को सही और सरल तरीके से करने के बारे में बताया। कमांडेंट ने बताया कि 65 दिनी योग महोत्सव के दौरान सीमांत क्षेत्र की सभी 18 सीमा चौकियों में तैनात जवानों को योग के बारे में बताया जाएगा। साथ ही सामाजिक जागरुकता अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न आसनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के दिन महोत्सव का समापन किया जाएगा।