Read in App

Rashmi Panwar
• Tue, 3 Aug 2021 4:00 pm IST


पुष्कर सरकार के 30 दिन पूरे, कांग्रेस ने कसा तंज, " तीसरे मुख्यमंत्री के 30 दिन बड़ी उपलब्धि "



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 30 दिन का कार्यकाल आज पूरा हुआ है। उन्होंने 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। धामी सरकार के 30 दिन पूरे होने पर जहाँ एक तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल को भाजपा की जीत माना वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री धामी पर निशाना साधा है। प्रदेश ने मुख्यमंत्री धामी के अब तक 30 दिन के सफर में काफी बड़े फैसले देखे हैं। आगे के सफर में मुख्यमंत्री धामी के चुनौतियाँ और कड़ी होंगी।