Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Oct 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

हिना खान ने बैकलेस ड्रेस पहन मचाई आफत, वीडियो देख फैंस हुए क्रेजी


एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई हैं। इस बीच हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिना की अदाएं देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में  हिना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हैं और हाथों में फूल ले रखे हैं। इसी के साथ उन्होंने बालों का बन बनाया है और गले में पेंडेंट पहना है। वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा, ‘ओ, तुम्हारी किस का टेस्ट बहुत अच्छा है।’ 

देखें...