Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 8:00 am IST


भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बोले- भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दल हिंदू विरोधी


भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दल हिंदू विरोधी हैं। उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से कहा कि हम पार्टी में लेने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए आए हैं। हम जो भी काम पार्टी के लिए कर रहे हैं, उसे पूरे मन से करें। तभी हमें अगले चुनाव में जीत मिलेगी। सोमवार दोपहर बाद बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा युवा मोर्चा के जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और इंटरनेट मीडिया प्रभारियों की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, आजकल मैं देशभर में प्रवास कर रहा हूं। जगह-जगह जाकर कार्यकर्त्‍ताओं और पदाधिकारियों से मिल रहा हूं। जैसे कार्यकर्त्‍ता हमारे युवा मोर्चा में हैं, वैसे किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं। उन्होंने कहा कि जैसा अवसर हमें मिला है, वैसा हर किसी को नहीं मिलता। क्योंकि हम अपनी जवानी पार्टी को दे रहे हैं जो वापस नहीं आती। इसलिए अपने ऐसे काम करें, जो नजीर बन जाएं। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बेहतर काम कर रही है। आगे भी राज्य प्रगति करे, इस पर हमें फोकस करना होगा।