Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर मेल स्टार हैं अक्षय कुमार, फीमेल स्टारर्स की लिस्ट में इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को ओरमैक्स मीडिया की ओर से जारी सबसे लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेताओं की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी ने ऋतिक रोशन और हार्टथ्रोब कार्तिक आर्यन को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां अक्षय इस सूची में सबसे ऊपर हैं, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर शाहरुख और सलमान हैं। चौथे स्थान पर ऋतिक रोशन हैं। नीचे रैंकिंग पर एक नज़र डालें।

वहीं सबसे लोकप्रिय महिला अभिनेत्रियों के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट सबसे पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे और तीसरे पर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ हैं। रैंकिंग पर डालें एक नजर...

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। उनके पास भूमि पेडनेकर के साथ आनंद एल राय निर्देशित रक्षा बंधन, जैकलीन फर्नांडीज के साथ राम सेतु और नुसरत भरूचा, इमरान हाशमी के साथ सेल्फी और टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां है।